Skip to main content

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, हेमू

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, हेमू

राजा विक्रमाजीत हेमू का जन्म मेवात स्थित रिवाड़ी के एक अति सामान्य परिवार में हुआ था। उनकी जाति आदि के बारे में इतिहासकारों में मतभेद है। अपने वैयक्तिक गुणों तथा कार्यकुशलता के कारण यह सूर सम्राट् आदिलशाह के दरबार का प्रधान मंत्री बन गया था। यह राज्य कार्यो का संचालन बड़े योग्यता पूर्वक करता था। आदिलशाह स्वयं अयोग्य था और अपने कार्यों का भार वह हेमू पर डाले रहता था।जिस समय हुमायूँ की मृत्यु हुई उस समय आदिलशाह मिर्जापुर के पास चुनार में रह रहा था। हुमायूँ की मृत्यु का समाचार सुनकर हेमू अपने स्वामी की ओर से युद्ध करने के लिए दिल्ली की ओर चल पड़ा। वह ग्वालियर होता हुआ आगे बढ़ा और उसने आगरा तथा दिल्ली पर अपना अधिकार जमा लिया। तरदीबेग खाँ दिल्ली की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया था। हेमू ने बेग को हरा दिया और वह दिल्ली छोड़कर भाग गया।इस विजय से हेमू के पास काफी धन, लगभग 1500 हाथी तथा एक विशाल सेना एकत्र हो गई थी। उसने अफगान सेना की कुछ टुकड़ियों को प्रचुर धन देकर अपनी ओर कर लिया। तत्पश्चात्‌ उसने प्राचीन काल के अनेक प्रसिद्ध हिंदू राजाओं की उपाधि धारण की और ‘राजा विक्रमादित्य’ अथवा विक्रमाजीत कहलाने लगा। इसके बाद वह अकबर तथा बैरम खाँ से लड़ने के लिए पानीपत के ऐतिहासिक युद्धक्षेत्र में जा डटा। 5 नवम्बर 1556 को युद्ध प्रारंभ हुआ। इतिहास में यह युद्ध पानीपत के दूसरे युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है। हेमू की सेना संख्या में अधिक थी तथा उसका तोपखाना भी अच्छा था किंतु एक तीर उसकी आँख में लग जाने से वह बेहोश हो गया। इसपर उसकी सेना तितर-बितर हो गई। हेमू को पकड़कर अकबर के सम्मुख लाया गया और बैरम खाँ के आदेश से मार डाला गया।शहर के कतोपुर स्थित साधारण पूरणदास परिवार में जन्मे अंतिम हिंदू सम्राट होने का गौरव प्राप्त करने वाले अग्रवंशी राजा हेमचंद विक्रमादित्य 7 अक्टूबर 1556 को मुगलों को हराकर दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुए थे। हेमू को लेकर लगातार शोध कर रही हेमचंद्र विक्रमादित्य फांउडेशन के मुताबिक भारतीय मध्यकालीन इतिहास में पृथ्वीराज चौहान की सन् 1192 में हार के पश्चात भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीयता को व्यापक आघात लगा बल्कि स्थानीय लोगों में हमलावरों का मुकाबला करने की इच्छा शक्ति भी कमजोर हो गई थी। शेरशाह सूरी की मृत्यु 22 मई, 1545 ईं. को हुई थी। यह कहा जाता है कि शेरशाह के उत्तराधिकारी इस्लामशाह की नजर रिवाड़ी में हाथी की सवारी करते हुए, युवा, बलिष्ठ हेमचंद्र पर पड़ी तथा वे उसे अपने साथ ले गए, उनकी प्रतिभा को देखकर इस्लामशाह ने उन्हें शानाये मण्डी, दरोगा ए डाक चौकी तथा प्रमुख सेनापति ही नहीं, बल्कि अपना निकटतम सलाहाकार बना दिया। साथ में 1552 ई. में इस्लामशाह की मत्यु पर उसके 12 वर्षीय पुत्र फिरोज खां को शासक बनाया गया, परन्तु तीन दिन के बाद आदित्यशाह सूरी ने उसकी हत्या कर दी। नए शासक का मूलत: नाम मुवरेज खां या मुबारक शाह था, जिसने ‘आदित्यशाह’ की उपाधि धारण की थी। आदित्यशाह एक विलासी शराबी तथा निर्बल शासक था। उसके काल में चारों ओर भयंकर विद्रोह हुए। आदित्यशाह ने व्यावहारिक रूप से हेेमचन्द्र को शासन की समस्त जिम्मेदारी सौंपकर, प्रधानमंत्री तथा अफगान सेना का मुख्य सेनापति बना दिया।16 वीं सदी के प्रांरभ में बाबर के हमलों से त्रस्त अपने मंदिरों व सांस्कृतिक स्तंभों को ध्वस्त होते देख जनता बैचेन व मजबूर हालात में थी।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ इडुक्की परियोजना (Idukki Dam) – पेरियार नदी (Periyar River) – केरल (Kerala) उकाई परियोजना (Ukai Project) – ताप्ती नदी (Tapi river) – गुुजरात (Gujarat) काकड़ापारा परियोजना (Kakrapar project) – ताप्ती नदी (Tapi river) – गुुजरात (Gujarat) कोलडैम परियोजना (Koldam project) – सतलुज नदी – (Sutlej River) – हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) गंगासागर परियोजना (Ganga Sagar project) – चम्बल नदी (Chambal River) – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) जवाहर सागर परियोजना (Jawahar Sagar Project) – चम्बल नदी (Chambal River) – राजस्थान (Rajasthan) जायकवाड़ी परियोजना (Jayakwadi project ) – गोदावरी नदी (Godavari river) – महाराष्ट्र (Maharashtra) टिहरी बाँध परियोजना (Tehri Dam Project) – भागीरथी नदी (Bhagirathi River) – उत्तराखण्ड (Uttarakhand) तिलैया परियोजना (Tilaiya Project) – बराकर नदी (Barakar River) – झारखंड (Jharkhand) तुलबुल परियोजना (Tulbul Project) – झेलम नदी (Jhelum River) – जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) दुर्गापुर बैराज परियोजना (Durgapur Barrage Pro...

हड़प्पाकालीन कब्रों की खुदाई – हरियाणा के राखीगढ़ी में मिला युवा जोड़े कंकाल

हड़प्पाकालीन कब्रों की खुदाई – हरियाणा के राखीगढ़ी में मिला युवा जोड़े कंकाल: Civil Service , current affairs, history, geography, economics, science, general knowledge, पुणे की डेक्कन कॉलेज डीम्ड विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान एक युवा जोड़े का कंकाल मिला है। खुदाई के दौरान दोनों एक ही कब्र में मिले जिसमे पुरुष कंकाल का चेहरा महिला की तरफ था। यह कंकाल हिरयाणा के राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता का बताया जा रहा है। यह पहली बार है जब हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान किसी युगल की कब्र मिली है। हरियाणा का राखीगढ़ी दिल्ली से 150 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित है। पुरातत्वविदों ने बताया खुदाई के दौरान मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि जोड़े को एक ही समय में दफनाया गया है। क्योंकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि पहले किसी एक को फिर दूसरे को .............

pH मान pH value of Standard Liquid

pH मान pH value of Standard Liquid: Civil Service , current affairs, history, geography, economics, science, general knowledge, pH मान pH value of Standard Liquid August 25, 2017  -  by  Anushree  -  1 Comment Facebook Blogger 1.जल का pH मान कितना होता है = 7 2 . दूध का PH मान कितना होता है = 6.4 3.सिरके का PH कितना होता है = 3 4.मानव रक्त का pH मान = 7.4