Skip to main content

संयुक्त राष्ट्र संघ , UNO, United Nations Organization

संयुक्त राष्ट्र (अंग्रेज़ी: United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य मे फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था। राष्ट्र संघ काफ़ी हद तक प्रभावहीन था और संयुक्त राष्ट्र का उसकी जगह होने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों की सेनाओं को शांति संभालने के लिए तैनात कर सकता है।संयुक्त राष्ट्र के बारे में विचार पहली बार द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने के पहले उभरे थे। द्वितीय भिश्व युद्ध मे विजयी होने वाले देशों ने मिलकर कोशिश की कि वे इस संस्था की संरचन, सदस्यता, आदि के बारे में कुछ निर्णय कर पाए।24 अप्रैल 1945 को, द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने के बाद, अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में अंतराष्ट्रीय संस्थाओं की संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुई और यहां सारे 40 उपस्थित देशों ने संयुक्त राष्ट्रिय संविधा पर हस्ताक्षर किया। पोलैंड इस सम्मेलन में उपस्थित तो नहीं थी, पर उसके हस्ताक्षर के लिए खास जगह रखी गई थी और बाद में पोलैंड ने भी हस्ताक्षर कर दिया। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी देशों के हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र की अस्तित्व हुई।
2006 तक संयुक्त राष्ट्र में 192 सदस्य देश है।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय

संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पचासी लाख डॉलर के लिए खरीदी भूसंपत्ति पर स्थापित है। इस इमारत की स्थापना का प्रबंध एक अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकारों के समूह द्वारा हुआ। इस मुख्यालय के अलावा और अहम संस्थाएं जनीवा, कोपनहेगन आदि में भी है।

संयुक्त राष्ट्र की राज भाषा

संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को “राज भाषा” स्वीकृत किया है (अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी), परंतु इन में से केवल दो भाषाओं को संचालन भाषा माना जाता है (अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी)।संयुक्त राष्ट्र अमेरिकी अंग्रेज़ी की जगह ब्रिटिश अंग्रेज़ी का प्रयोग करता है।

उद्देश्य

संयुक्त राष्ट्र के व्यक्त उद्देश्य हैं युद्ध रोकना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतर्राष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक और आर्थिक विकास, जीवन स्तर सुधारना और बिमारियों से लड़ना। सदस्य राष्ट्र को अंतर्राष्ट्रीय चिंताएं और राष्ट्रीय मामलों को सम्हालने का मौका मिलता है। इन उद्देश्य को निभाने के लिए 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा प्रमाणित की गई।द्वितीय विश्वयुद्ध के जातिसंहार के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकारों को बहुत आवश्यक समझा था। ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकना अहम समझकर, 1948 में सामान्य सभा ने मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को स्वीकृत किया। यह अबंधनकारी घोषणा पूरे विश्व के लिए एक समान दर्जा स्थापित करती है, जो कि संयुक्त राष्ट्र समर्थन करने की कोशिश करेगी।

संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र संस्थाएं


सं. लघुनाम संस्था मुख्यालय स्थापना
1 एफएओ
खाद्य एवं कृषि संगठन
 रोम, इटली १९४५
2 आईएईए अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण  वियना, ऑस्ट्रिया १९५७
3 आईसीएओ अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन मॉन्ट्रियल, कनाडा १९४७
4 आईएफएडी अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष  रोम, इटली १९७७
5 आईएलो अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ जेनेवा,स्विट्जरलैंड १९४६
6 आईएमओ अंतर्राष्ट्रीय सागरीय संगठन  लंदन, ब्रिटेन १९४८
7 आईएमएफ अंतर्राष्ट्रीय मॉनीटरी फंड  वाशिंगटन, सं.रा १९४५
8 आईटीयू अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ जेनेवा,स्विट्जरलैंड १९४७
9 यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन  पैरिस, फ्रांस १९४६
10 यूएनआईडीओ संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन  वियना, ऑस्ट्रिया १९६७
11 यूपीयू वैश्विक डाक संघ  बर्न, स्विट्जरलैंड १९४७
12 डब्ल्यु बी विश्व बैंक  वाशिंगटन, सं.रा १९४५
13 डब्ल्यु एफपी विश्व खाद्य कार्यक्रम  रोम, इटली १९६३
14 डब्ल्यु एच ओ विश्व स्वास्थ्य संगठन जेनेवा,स्विट्जरलैंड १९४८
15 डब्ल्युआईपीओ वर्ल्ड इन्टलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशन जेनेवा,स्विट्जरलैंड १९७४
16 डब्ल्युएमओ विश्व मौसम संगठन जेनेवा,स्विट्जरलैंड १९५०
17 डब्ल्युटीओ विश्व पर्यटन संगठन  मद्रीद, स्पेन
१९७४

Comments

Popular posts from this blog

भारत का संविधान – भाग 6- राज्य , Constitution of India, Part 6 State

भारत का संविधान – भाग 6- राज्य , Constitution of India, Part 6 State more at  भाग 6 , राज्य , Part 6 State  152. परिभाषा– इस भाग में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, ” राज्य”  (जम्मू-कश्मीर राज्य को छोड़कर) राज्यपाल 153.प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा 154. राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। 155. राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा। 156.  राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा। 157. कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह  भारत का नागरिक है और पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है। 159. राज्यपाल द्वारा शपथ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष करेगा 161. किसी राज्य के राज्यपाल को उस विषय संबंधी, जिस विषय पर  उस राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है,  किसी विधि के विरु...

हड़प्पाकालीन कब्रों की खुदाई – हरियाणा के राखीगढ़ी में मिला युवा जोड़े कंकाल

हड़प्पाकालीन कब्रों की खुदाई – हरियाणा के राखीगढ़ी में मिला युवा जोड़े कंकाल: Civil Service , current affairs, history, geography, economics, science, general knowledge, पुणे की डेक्कन कॉलेज डीम्ड विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान एक युवा जोड़े का कंकाल मिला है। खुदाई के दौरान दोनों एक ही कब्र में मिले जिसमे पुरुष कंकाल का चेहरा महिला की तरफ था। यह कंकाल हिरयाणा के राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता का बताया जा रहा है। यह पहली बार है जब हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान किसी युगल की कब्र मिली है। हरियाणा का राखीगढ़ी दिल्ली से 150 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित है। पुरातत्वविदों ने बताया खुदाई के दौरान मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि जोड़े को एक ही समय में दफनाया गया है। क्योंकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि पहले किसी एक को फिर दूसरे को .............

US candidates hold final rallies before election day

more at http://notesonline.in/2016/11/08/us-candidates-hold-final-rallies-election-day/ Hillary Clinton and Donald Trump have been criss-crossing America in a final push for votes before election day.Both have been holding rallies in the battleground states of North Carolina, Pennsylvania and Michigan.Mrs Clinton urged voters to back a “hopeful, inclusive, big-hearted America” while Mr Trump told supporters they had a “magnificent chance to beat the corrupt system”.Polls give Democrat Mrs Clinton a four-point lead over Republican Mr Trump.A record number of Americans – more than 46m – have voted early by post or at polling stations.There are signs of a high turnout among Hispanic voters, which is believed to favour Mrs Clinton.It follows a bitter campaign during which the candidates have traded insults and become mired in a series of scandals.At a star-studded event in Philadelphia, Pennsylvania, Mrs Clinton was joined on stage by celebrities Bruce Springsteen an...